फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : ट्रांसफार्मर जले, नए लगाने के लिए मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। गांव केसरपुर में ओवरलोड के कारण एक पखवाड़े के अंदर दो बार ट्रांसफार्मर जल गए। अब नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए रुपये मांगे गए हैं। ग्रामीणों ने यह आरोप लगाते हुए बिजली निगम के अधिकारियों से शिकायत की है। मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। गांव केसरपुर के रामशंकर, राशिद, फैजान, सलमान, तेजपाल, शादान, आमिर ने बताया कि उनके गांव की आबादी 6500 के आसपास है। गांव को बरसेर बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। गांव में ओवरलोड के कारण दो बार ट्रांसफार्मर जल गए। 15 दिन से ग्रामीण इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के जीवनयापन करने को विवश हैं। इसके बावजूद बिजली कर्मी ट्रांसफार्मर लगवाने के लिए रुपये मांग रहे हैं। ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता से मामले में कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


बेहटा बुजुर्ग गांव में दो विद्युत ट्रांसफार्मर खराब

बिशारतगंज। अलीगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बे के पड़ोस गांव बेहटा बुजुर्ग में दो विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गए। इससे तीन दिन से आधे गांव में बिजली गुल है। गर्मी में बिजली नहीं मिलने से लोग बेहाल हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों को अनेक बार अवगत कराने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। गांव निवासी पोनी खां, सलीम खान ,खालिद अंसार आदि ने बताया कि गांव में नूरपुर रोड पर बदन सिंह की चक्की के पास एवं होली तालाब के किनारे लगे ट्रांसफार्मर पिछले तीन दिनों से खराब पड़े हैं। ग्राम प्रधान के पति अब्दुल सत्तार अंसारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य निजात शाह ने बताया कि उनकी जेई साजन कुमार से बात हुई है। जल्द ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन मिला है। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो मुख्य अभियंता से मिलकर बात की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें