फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : कार्रवाई का भय दिखाकर 80 हजार रुपये लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। कस्बा के मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी एक व्यक्ति ने मीरगंज एसडीओ, जेई व लाइनमैन पर विद्युत चोरी की एफआईआर का भय दिखाकर 80 हजार रुपये लेने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी एवं मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम से शिकायत की है।
विज्ञापन



पीड़ित हेमराज निवासी राजेन्द्र नगर ने बताया कि 10 अक्तूबर को मीरगंज एसडीओ जेई एवं लाइनमैन सहित कई लोग बिजली चोरी की मोहल्ले में चेकिंग करने आए थे। उनका मीटर खराब हो चुका था। वह लिखित में नया मीटर लगाने की शिकायत कर चुके थे, तब तक मीटर नहीं लगाया गया। अधिकारियों ने उन पर बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुए चार लाख का जुर्माना अदा करने को कहा, जिस पर वह गिड़गिड़ाने लगे तो उन्हें एफआईआर का भय दिखाकर 80 हजार रुपये ले लिए गए, जबकि 20 हजार रुपये और अतिरिक्त देने को कहा गया। ने देने पर कार्रवाई की धमकी दी गई है। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
-
आरोप को बताया निराधार
एसडीओ मीरगंज निखिल जायसवाल ने बताया कि रुटीन चेकिंग के लिए टीम गई थी। उसका मीटर नहीं लगा था तो उसके खिलाफ एफआईआर की बात कही गई। उपभोक्ता ने मीटर खराब होने की आवेदन देने की बात कही तो उसके खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई थी। लेन देन की कोई बात नहीं है। आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें