फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर झोलाछाप ने अर्जित की अकूत संपत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। कस्बे के झोलाछाप पर मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने और उनके अंगों को बेचकर अकूत दौलत जमा करने की शिकायत एसडीएम से की गई है। इस मामले में एसडीएम विदुषी सिंह ने जांच के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी संजय सिंह ने बताया कि वह हिंदू युवा वाहिनी संगठन में कार्यकर्ता हैं। उन्होंने एसडीएम कार्यालय को भेजे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कस्बे में नामचीन चिकित्सक की मृत्यु के बाद उनके नाम पर किसी और ने क्लीनिक खोला था। इस धंधे में आकर उसने मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़कर अकूत संपत्ति अर्जित की।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी झोलाछाप गंभीर मरीजों को अन्य जिलों में रेफर कर उनके अंगों को निकालकर लाखों रुपये में बेच देता है। शिकायतकर्ता ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस मामले में हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष शिवेक खंडेलवाल ने बताया कि शिकायतकर्ता का उनके संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें