फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नाला निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज में बन रहे नाले में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए रविवार को क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। लोगों ने निर्माण कार्य की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसमें दिख रहा है कि नाले में टेंढ़ी- मेढ़ी ईंट से नाला का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

सीबीगंज के खलीलपुर रोड पर नन्हे यादव की डेयरी से राजू मिठाई की दुकान तक 600 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम इस नाले का निर्माण करीब 25 लाख रुपये से करवा रहा है। लोगों को आरोप है कि ठेकेदार नाले में पीली और खराब ईंटों को प्रयोग कर रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि नाले के दौरान खोदी जाने वाली मिट्टी को बेचा जा रहा है। लोगों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की है। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि उनको इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर वहां पर घटिया निर्माण हो रहा तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें