फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पैमाइश की मांग के बावजूद पुरानी रिपोर्ट पर शिकायत निस्तारित करने का आरोप

Wed, 24 Jun 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। तहसील क्षेत्र के गांव दोपहरिया निवासी प्रवीण सारस्वत ने अपनी आईजीआरएस शिकायत के निस्तारण पर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के मूल बिंदुओं पर विचार किए बिना ही निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने भूमि की दोबारा पैमाइश और निष्पक्ष जांच की मांग की थी। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में नदी के रूप में दर्ज है।
विज्ञापन

प्रवीण सारस्वत के मुताबिक, निस्तारण आख्या में मुख्य रूप से 2023 की रिपोर्ट और पूर्व कार्रवाई का उल्लेख किया गया। हालांकि, वर्तमान स्थिति का स्वतंत्र सत्यापन और दोबारा पैमाइश नहीं कराई गई। उन्हें किसी प्रस्तावित जांच या पैमाइश की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी गई। शिकायत के मुख्य बिंदु दोबारा पैमाइश और वर्तमान स्थिति का सत्यापन करना थे। आरोप है कि इनपर स्पष्ट निर्णय किए बिना ही शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। ये आरोप लगाते हुए उन्होंने डीएम को प्रार्थना पत्र भेजा। शिकायत के निस्तारण की समीक्षा कराने की मांग की है। संयुक्त राजस्व टीम से पैमाइश कराने और जांच की वीडियोग्राफी कराने की अपील की है। संवाद
वर्जन,
शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्र पर बहेड़ी तहसील को इस मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बाद ही इसका निस्तारण होगा। - अविनाश कुमार सिंह, जिलाधिकारी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें