फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओवरहेड टैंक की पाइप लाइन बिछाने में गड़बड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। हर घर जल योजना के तहत कस्बे में बनाए गए नए ओवरहेड टैंक की पाइपलाइन बिछाने में धांधली करने का आरोप लगाते हुए नगर पंचायत सभासदों ने जल निगम चेयरमैन से शिकायत की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभासद बबलू मौर्य, माया देवी, कदीर अहमद, प्रदीप साहू, आसमीन आदि ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि नगर को दो जोन में बांटकर पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने पर काम किया जाना था। इसके तहत सभी वार्डों की गलियों में नई पाइपलाइन डाली जानी थी। लेकिन गलियों में नई पाइप लाइन न डालकर पुरानी पाइप लाइन में कनेक्शन जोड़ दिए गए। पाइपलाइन जोड़े जाते समय जॉइंट ठीक से न किए जाने के कारण 100 से अधिक जगह लीकेज की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह पाइपलाइन भी फट चुकी है, जिससे गंदा पानी सप्लाई में आ रहा है।
सभासदों ने पाइपलाइन मानक के अनुरूप नहीं डालकर घटिया डाले जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ओवरहेड टैंक का निर्माण कराने वाली संस्था तमाम खामियों के बावजूद ओवरहेड टैंक नगर पंचायत को हस्तांतरण करने के लिए दबाव बना रही हैं। सभासदों ने स्थलीय जांचकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें