बिशारतगंज। मझगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिदौली के पूर्व प्रधान रूटिया गांव निवासी सलीम खां ने कस्बे के राजकीय बीज भंडार प्रभारी पर गेहूं बीज की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए एसडीएम आंवला एन राम से शिकायत की है। एसडीएम ने शिकायती पत्र को जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी को भेज दिया है। इस संबंध में बीज भंडार प्रभारी सुनील कुमार का कहना है कि किसानों को पॉश मशीन से पंजीकृत क्षेत्रफल के अनुसार बीज दिया जा रहा है। कुछ कृषक अधिक बीज की मांग कर रहे हैें, जो पूरी नहीं होने पर अर्नगल शिकायत कर रहे हैं। विभागीय अधिकारियों को इस संदर्भ में पहले ही अवगत करा दिया गया है। संवाद