फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप : मैदान में मलबा फेंक रामलीला में डाला व्यवधान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। मेला ग्राउंड में मलबा डालकर कॉलेज प्रबंधन पर रामलीला मंचन में व्यवधान डालने का आरोप लगा है। इससे परेशान मेला कमेटी के सदस्यों ने एसडीएम से शिकायत कर दी। एसडीएम मल्लिका नैन के आदेश पर पुलिस-प्रशासन के सक्रिय होने के बाद कॉलेज प्रबंधन व मेला अध्यक्ष के बीच मामला शांत हो गया। अब एसडीएम ने नगर पालिका को मलबा हटवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि श्री आदर्श रामलीला मेले का आयोजन प्रतिवर्ष सीएएस इंटर कॉलेज खेल मैदान में किया जाता है। इस बार भी एसडीएम फरीदपुर की लिखित अनुमति से चार अक्तूबर से यहां मेला चल रहा है।
बृहस्पतिवार को कॉलेज प्रबंधन द्वारा ट्रैक्टर-ट्राॅली से रामलीला मैदान में मेले के दौरान ईंट, मलबा डलवाकर रास्ता अवरोधित करवा दिया गया। इसको लेकर आदर्श रामलीला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा जानबूझकर रामलीला में विघ्न डालने के लिए ग्राउंड में जगह-जगह ईंट, रोड़ा मिट्टी डाली गई है।
विज्ञापन

मेला अध्यक्ष सुबोध अग्रवाल ने बताया कि कॉलेज प्रबंधक से बात हुई। बाद में उन्होंने अपनी गलती मान ली। कॉलेज प्रबंधक कौशल कुमार अग्रवाल ने बताया कि मैं उद्घाटन वाले दिन गया था।
फील्ड में मैंने जहां-तहां गड्ढे देखें। तभी उन गड्ढों को भरने के लिए मिट्टी डलवाने को ट्राॅली वाले से कहा था। ट्राॅली वाला इकट्ठी मिट्टी डालकर चला गया होगा। उसने गड्ढों में मिट्टी फैलाई नहीं। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि मेला कमेटी व कॉलेज प्रबंधक के बीच बातचीत से समझौता हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें