मंत्री पर दर्ज मुकदमा भी हो चुका है वापस
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ दर्ज मुकदमा भी तीन महीने पहले शासन ने वापस ले लिया था। वर्ष 2010 में बसपा सुप्रीमो मायावती का पुतला फूंकने पर धर्मपाल सिंह, सचिन व ओमकार वर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमें एक आरोपी ओमकार की मृत्यु हो चुकी है। उच्च न्यायालय की अनुमति मिलने के बाद विशेष लोक अभियोजक अचिंत द्विवेदी की तरफ से 321 सीआरपीसी के तहत मुकदमा वापस लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।