फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुुर्गों की होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
कोविड अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

एंटीजन में निगेटिव मिलने पर होगी आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

महिला जागृति मंच की ओर से बुजुुर्गों के नाम लिखा गया पत्र

बरेली। बुजुर्गों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद अब टारगेट सैंपलिंग के तहत जिले के सभी वृद्धाश्रमों में सैंपलिंग की जाएगी। इस दौरान एंटीजन के साथ ही, आरटीपीसीआर जांच भी होगी। उधर, सामाजिक संगठनों ने अपनों से सताए बुजुर्गों को पत्र लिखकर उनमें आशा जगाई है। साथ ही, विपरीत परिस्थितियों में उनका साथ देने का भरोसा भी दिलाया है। उनका हाल चाल लिया जा सके.. इसलिए फोन भी मुहैया कराए जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, शहर में तीन वृद्धाश्रम हार्टमन, घी मंडी और कांधरपुर में हैं। कांधरपुर का आश्रम समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित हो रहा है। जिसमें रह रहे बुजुर्गों को सरकार की ओर से पेंशन दी जाती है। वहीं, हार्टमन और घी मंडी के आश्रम निजी तौर पर संचालित हैं। ये आश्रम बुजुर्गों के परिजन या सामाजिक संगठनों की ओर से दी गई सहायता राशि के तहत संचालन हो रहा है। आशंका है कि जब समाज कल्याण विभाग की देखरेख में चल रहे आश्रम में वायरस पहुंच सकता है तो बाकी आश्रमों में भी संक्रमित मिलने की आशंका है। जिसे देखते हुए टारगेट सैंपलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से प्रकाशित की गई बुजुर्गों की मनोदशा पर आधारित खबर पर सामाजिक संगठनों ने सोमवार को अस्पताल में कॉल कर संक्रमित बुजुुर्गों से बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। महिला जागृति मंच की मनु नीरज ने बताया कि वह सभी बुजुर्गों का रोज हाल चाल लेंगी ताकि उन्हें परिवार की कमी का एहसास न हो। बताया कि उन्होंने कुछेक से फोन पर बात भी की। सीएमएस डॉ. वागीश वैश ने बताया कि बुजुर्गों को तनाव से मुक्त रखना बेहद जरूरी है। क्योंकि उम्रदराज होने पर बीपी की परेशानी बढ़ने की आशंका रहती है। ढांढस बंधाने से उन्हें मानसिक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें