फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 5.2 किलो अफीम के साथ अलीगंज का युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। झारखंड के तस्करों से नेटवर्क बनाकर अफीम की तस्करी करने का आरोपी अलीगंज निवासी युवक एएनटीएफ टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी से टीम ने पांच किलो से ज्यादा अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएनटीएफ बरेली इकाई के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र के ढकिया निवासी रामऔतार को उनकी टीम ने सुभाषनगर थाना क्षेत्र के महेशपुर फाटक के पास यात्री शेड से पकड़ा। रामऔतार के पास से 5.2 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। रामऔतार को टीम सुभाषनगर थाने ले आई। पूछताछ में उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर शहर में सप्लाई करता है। वहां के तस्करों से भी अफीम मंगा लेता है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें