फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: अलीगंज थानाध्यक्ष पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप, होमगार्डों ने एसएसपी को भेजा शिकायती पत्र

Fri, 27 Jun 2025 12:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अलीगंज थाने में तैनात होमगार्डों ने थानाध्यक्ष पर अभद्रता व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में एसएसपी को शिकायती पत्र भी भेजा गया है। 
विज्ञापन
अलीगंज थाना का बोर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भमोरा थाने के बाद अब अलीगंज थाने में तैनात होमगार्डों ने थाना प्रभारी पर अभद्रता और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बृहस्पतिवार को एक दर्जन से अधिक होमगार्ड प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। वहीं, इस मामले में एसएसपी बरेली को भी लिखित शिकायत भेजी गई है। इस दौरान होमगार्डों ने प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन


अलीगंज थाने में तैनात होमगार्ड प्रदीप सिंह ने एसएसपी को भेजी शिकायत में कहा है कि थाना प्रभारी राजित राम उन्हें अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बुलाते हैं। गाली-गलौज भी करते हैं। यही नहीं अपशब्द का प्रयोग कर थाने से भाग जाने को कहते हैं। इससे परेशान होकर थाने में तैनात होमगार्ड प्रदीप सिंह ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। 

मंत्री से मिलने पर पहुंचे होमगार्ड 
बृहस्पतिवार को होमगार्ड प्रदीप के साथ उदय प्रताप, राज कुमार हरीश कुमार, कृष्ण वीर सिंह, सुरेंद्र पाल मिश्रा, हीरालाल, ओमप्रकाश, मुकेश चंद, आंगनलाल, रामेंद्र, महेश और सतीश आदि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, लेकिन मंत्री लीलौर झील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को अपने आवास पर मिलने के लिए होमगार्डों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व भमोरा थाने के होमगार्डों ने भी थाना प्रभारी पर गाली-गलौज और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर विरोध जताया था। उसी राह पर अब अलीगंज के होमगार्ड चल पड़े हैं। संवाद

आरोप निराधार हैं : थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अलीगंज राजित राम ने बताया कि इनका विभाग और हमारा विभाग अलग-अलग है। ये ड्यूटी भी ठीक से नहीं करते। इसके विपरीत दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मैं किसी से भी अभद्रता नहीं करता। इन लोगों के कहने पर ही इनकी रात में ड्यूटी लगाई जा रही है। उन पर लगे आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें