फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना पंजीकरण संचालित मिला अलहिंद अस्पताल, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निजी अस्तपालाें में अव्यवस्था और आयुष्मान मरीजों के इलाज के नाम पर वसूली का सिलसिला थम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निरीक्षण में अलहिंद अस्पताल बगैर पंजीकरण के संचालित मिला। आला हजरत हॉस्पिटल के आईसीयू में सामान्य मरीज भर्ती मिला।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास स्थित अलहिंद हॉस्पिटल के निरीक्षण के दौरान संचालक पंजीकरण संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पता चला कि ये अस्पताल पहले किसी अन्य भवन में संचालित था। वर्तमान में बिना अनुमति नए स्थान पर चल रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. मोईन कोई जवाब नहीं दे सके। उनको नोटिस जारी किया है। आला हजरत हॉस्पिटल एंड सर्जिकल में बायोमेडिकल वेस्ट का निस्तारण मानक के अनुरूप नहीं मिला। आयुष्मान योजना से चार मरीज भर्ती थे। उनसे बातचीत कर मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया गया। आला हजरत हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना का एक मरीज आईसीयू में भर्ती मिला, जबकि उसकी स्थिति आईसीयू में भर्ती करने योग्य नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है। कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें