फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के संभावित दौरे से प्रशासन अलर्ट 

Wed, 25 Apr 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
cm yogi - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अमरोहा आना तय हो चुका है। इस दौरान वह बरेली भी आ सकते हैं। प्रशासन ने सीएम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने इसी के मद्देनजर शाम गेहूं खरीद की समीक्षा करने के लिए डीआरएमओ समेत क्रय एजेंसियों की बैठक बुलाई।
विज्ञापन

प्रशासन गेहूं व गन्ना खरीद और स्वास्थ्य सेवाओं समेत सरकार की पेंशन योजनाओं पर खास फोकस करके सीएम दौरे की तैयारियां कर रहा है। अफसरों का मानना है कि अगर सीएम अचानक दौरे पर बरेली आए तो वह गन्ना व गेहूं खरीद केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं। प्रशासन सीएम के संभावित सवालों के जवाब तैयार करने में लगा है। डीएम ने गेहूं खरीद की समीक्षा कर बिचौलियों को दूर रखने के निर्देश देते हुए कहा  कि 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में गेहूं खरीद का पैसा भिजवाया जाए और किसी भी क्रय केंद्र पर 10 रुपये से ज्यादा की कटौती न हो।
विज्ञापन


   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें