फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alankar Agnihotri: निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट का नया संदेश, व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखी ये बात; कहा- जल्द मिलेंगे

Wed, 28 Jan 2026 10:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर 'अनऑफिसियल जिलाबदर' होने और 'जल्दी मिलेंगे' का संदेश भेजा। उन्होंने लखनऊ जाने और रास्ते में होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
अलंकार अग्निहोत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने बुधवार को अपने समर्थकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर लिखा- अनऑफिसियल जिलाबदर... जल्दी मिलेंगे। साथ ही, उन्होंने खुद के लखनऊ जाने और रास्ते में होने की जानकारी दी। इस पर हर्ष जताने और उत्साह वाले शब्दों का प्रयोग कर समर्थकों ने अलंकार के साथ खड़े रहने का वादा किया।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार सुबह 9:11 बजे व्हाट्सएप ग्रुप का नाम पुनरुत्थान बरेली परिवार से बदलकर बरेली परिवार किया गया। इस्तीफा देने के तीसरे दिन समर्थकों की अलंकार से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप पर सभी अपने विचार साझा करते रहे। ग्रुप के सदस्यों की सक्रियता सोमवार से ही बरकरार है। दोपहर में अलंकार अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद कहां गए, इसकी जानकारी उनके समर्थकों को नहीं थी। इसलिए पुलिसकर्मियों को उनकी नाराजगी भी झेलनी पड़ी।

समर्थक अलंकार के गंतव्य स्थान को जानने के लिए परेशान थे। अलंकार ने शाम 4:46 बजे ग्रुप पर मैसेज डालकर अपने लखनऊ जाने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी लिखा कि वह ठीक हैं और जल्दी मिलेंगे। शाम 4:51 बजे व्हाट्सएप पर बरेली परिवार वाले ग्रुप पर लिखा... अनऑफिसियल जिलाबदर...। इसके बाद समर्थक अलंकार के साथ होने से जुड़ी तमाम टिप्पणी करते रहे। एक ने लिखा कि जिलाबदर कर सकते हैं, दिल से बदर नहीं कर सकते। एक समर्थक ने लखनऊ आकर मिलने की इच्छा जताई।
विज्ञापन

घर पर कोई दिक्कत नहीं, रात 8.30 बजे लखनऊ पहुंच रहा
अलंकार अग्निहोत्री ने शाम सात बजे अपना व्हाट्सएप पर स्टेटस अपडेट किया। उन्होंने लिखा कि मैं बरेली छोड़ने के लिए तैयार हो गया हूं। पुलिस-प्रशासन नहीं चाहता था कि मैं वहां रहूं। घर पर कोई दिक्कत नहीं है। रात 8:30 बजे लखनऊ के स्नेह नगर, आलमबाग पहुंच रहा हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें