भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है
बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट रह चुके अलंकार अग्निहोत्री ने रविवार को महाशिवरात्रि पर कैंट स्थित परशुराम धाम में दर्शन-पूजन किया। वहां मौजूद समर्थकों ने उनका स्वागत किया। अलंकार ने कहा कि भाजपा का अस्तित्व अब खत्म होने को है। हमने नई पार्टी के संबंध में कल ही एक ई-मेल आईडी जारी की थी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ई-मेल पर जो आवेदन आए हैं, उनमें से 60 फीसदी लोग बीजेपी के मौजूदा पदाधिकारी हैं।
दे
श में छिपाया जा रहा एपस्टीन फाइल का सच
अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार ने सामान्य और ओबीसी लोगों की भावनाओं को दरकिनार कर एसटी-एससी एक्ट को और कठोर बना दिया। एपस्टीन फाइल्स को लेकर कहा कि विदेश में लोग इस्तीफा दे रहे हैं। अपने देश में एपस्टीन फाइल का सच छिपाया जा रहा है। देश की बेटी रुचि तिवारी के साथ दिल्ली में हुई घटना दुखद है। वह रुचि से मिले हैं और पूरा देश उनके साथ है। इस दौरान उन्होंने ब्राह्मण बिरादरी के उच्च पदस्थ लोगों पर भी गुस्सा निकाला। कहा कि उनकी चुप्पी की वजह से बेटियों की बेइज्जती हो रही है।