थाना प्रभारी पर गंभीर आरोपों का वीडियो वायरल
युवती के विषाक्त पदार्थ खाने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह तड़पती हुई अपना दर्द बयां कर रही है। वह थाना प्रभारी के अलावा दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस की मिलीभगत के आरोप लगा रही है। हालांकि थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि विषाक्त पदार्थ खाकर आने की जानकारी के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उठाए सवाल
युवती की मौत के मामले में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि युवती की विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की घटना दुखद है। उसकी वीडियो का हवाला देकर पुलिस की कार्यशैली एवं महिला सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं। मामले की गहन जांच के साथ इसमें संलिप्त मिलने पर संबंधित के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने की बात लिखी है। उन्होंने आगे लिखा कि सरकार मृतका के परिजनों को एक करोड़ की संवेदना राशि दे।
सीओ सदर विधि भूषण मौर्या ने कहा कि विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी पर अमरिया पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर उसे बरेली रेफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जांच में युवती के कस्बे के उसी के समुदाय के एक युवक से प्रेमप्रसंग चलने की बात सामने आई। शादी से इन्कार करने पर युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। विषाक्त पदार्थ खाने के मामले में परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।