सपा की बैठक में बूथों को मजबूत करने पर चर्चा
सपा कार्यालय पर हुई बैठक में युवजन सभा एवं समाजवादी यूथ ब्रिगेड के जिला संगठन का विस्तार कर सभी पदाधिकारी को पत्र वितरण किए गए। जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा की 2024 का लोकसभा चुनाव खासा महत्वपूर्ण है। सपा कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करेंगे तो हर बूथ पर जीत दर्ज कर सकते हैं। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा की समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवा राजनीति को आगे बढ़ाने का काम किया है।
कार्यक्रम की सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज व यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष एजाज अहमद ने युवा कार्यकर्ताओं से हर बूथ पर संगठन को मजबूत करने के लिए कहा। बैठक में शमीम खान सुल्तानी, सुप्रिया ऐरन, मयंक शुक्ला, स्वाले चौधरी, शिव प्रताप यादव, प्रमोद बिष्ट , हैदर अली, प्रशांत यादव, अमन यादव आदि मौजूद रहे।