शुक्रवार की रात, मानो सोशल मीडिया पर लोग सुबह का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। रुझान आने का सिलसिला शुरू होने के साथ ही अखिलेश-राहुल की जोड़ी पर होली से पहले शब्दों की पिचकारी लोगों ने खूब चलाई। किसी ने सीधे शब्दों से वार किया तो किसी ने फनी कार्टून से। दोपहर बाद अधिकतर व्हाट्सएप ग्रुप और फेसबुक यह मैसेज खूब चला जिसमें मुलायम सोनिया से कह रह रहे हैं... खबरदार जो तुम्हारा लड़का हमारे लड़के के साथ दिखा तो...। मायावती के बबुआ और बुआ शब्दों को जोड़कर भी खूब खिंचाई हुई। कुछ कार्टून में तो गधे लात मारते नजर आए।
कुछ इस तरह के आए कमेंट
-जो आदमी दो सौ साल पुरानी कांग्रेस की ऐसी तेसी करने के बाद सपा की लुटिया डुबो सकता है, वो कुछ भी कर सकता है।
-मुलायम सिंह यादव ने सोनिया गांधी को फोन पर कहा... खबरदार जो तुम्हारा लड़का हमारे लड़के के साथ दिखा तो...।
-बुआ रोये भतीजा रोये, रोये केजरीवाल, चौराहे पर पाकेट फाड़कर राहुल करे बवाल। जोगीरा सारारारा...।
-रूझान देखकर तो ऐसा लग रहा है कि अखिलेश यादव और मायावती ने भी बीजेपी को वोट दे दिया है...।
-तरीका गलत है मोदी जी। बात जीतने की हुई थी रौंदने की नहीं। आप ने तो रगड़ दिया, बुरा न मानो होली।
-ये लड़का किसी काम का नहीं... न बहु लाता है और न बहुमत, भड़की हुई सोनिया।
-ताजा रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके पीछे अखिलेश यादव लट्ठ लेकर दौड़ रहे हैं।
-अखिलेश आई एम सॉरी पापा, राहुल आई एम सॉरी मम्मी।
-देश में सबसे बड़ा घोटाला ईवीएम मशीन की जांच हो...मायावती।
-मित्रों बारिश ने चारों तरफ कीचड़ कर दिया लगता है कमल खिलने वाला है।
-वो लहर रोकने में लगे रहे...अगले ने सुनामी खड़ी कर दी।
-हमने राहुल गांधी से बड़ा मोदी भक्त नहीं देखा, पहले कांग्रेस को खत्म किया अब सपा को।