फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से पहले अखिलेश और मायावती देवचरा में करेंगे जनसभा, यह रहा पूरा प्लान

Thu, 18 Apr 2019 07:17 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अखिलेश-मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा से एक दिन पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा अध्यक्ष मायावती 19 अप्रैल को देवचरा में संयुक्त रूप से सभा करेंगे। अखिलेश यादव इससे पहले बरेली में इस्लामिया ग्राउंड पर एक सभा कर चुके हैं लेकिन जिले में मायावती का अब तक कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


वहीं, 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की देवचरा में जनसभा है। ऐसे में सपा-बसपा के नेताओं ने प्रधानमंत्री से पहले दोनों पार्टी प्रमुखों की सभा का प्लान बनाया है। दोनों नेता 19 अप्रैल को दोपहर डेढ़ बजे मैनपुरी से देवचरा पहुंचेंगे। अखिलेश यादव का अधिकृत कार्यक्रम भी जिला प्रशासन के पास पहुंच चुका है लेकिन मायावती के कार्यक्रम का अभी इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें