फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजितेश की बहन और दादा-दादी के घर लौटने पर पुलिस सतर्क, बढ़ा सुरक्षा घेरा

Sun, 21 Jul 2019 03:06 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
साक्षी मिश्रा और अजितेश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अजितेश के दादा-दादी और बहन के घर लौटने के बाद पुलिस अफसर सतर्क हो गए हैं। घर पर पुलिस सुरक्षा का घेरा और बढ़ा दिया गया है। पीआरवी को भी यहां गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।  

विज्ञापन


अजितेश तीन जुलाई को बिथरी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी को लेकर भाग निकला था। विधायक तब अपनी पत्नी का इलाज कराने लखनऊ गए हुए थे और उनका बेटा विक्की किसी बीमार रिश्तेदार को देखने दिल्ली गया हुआ था।

नौ जुलाई को साक्षी का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें उसने अजितेश के साथ शादी कर लेने की जानकारी देते हुए अपने विधायक पिता से जान का खतरा बताया तो यह प्रकरण नेशनल मीडिया की सुर्खियों में आ गया। इस बीच दहशत में आए अजितेश के परिवार के लोगों ने घर में ताला लगाकर शहर छोड़ दिया था।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर अजितेश के दादा-दादी, बहन और फुफेरी बहन घर लौट आए। इसके बाद पुलिस ने घर पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। अभी तक चार पुलिसकर्मी यहां दो शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे, अब इनकी संख्या पांच कर दी गई है। एक हेड के साथ चार सशस्त्र कांस्टेबल लगाए गए हैं। पुलिस की स्थानीय वैन को भी घर के आसपास मूवमेंट के निर्देश दिए गए हैं। 

भाई का परिवार अपनी ससुराल में

अजितेश के भाई अभिषेक भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ शहर आ गए हैं। हालांकि वे घर पर न रहकर बारादरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में स्थित अपनी ससुराल में रह रहे हैं। अजितेश, साक्षी और अजितेश के पिता हरीश नायक फिलहाल दिल्ली में ही रिश्तेदारी में हैं।

अजितेश और साक्षी को मिले दो गनर

अजितेश और साक्षी की सुरक्षा में लगी पुरानी टीम के लौटने के बाद नई टीम ने दिल्ली जाकर सुरक्षा ड्यूटी संभाल ली है। पहले इज्जतनगर पुलिस की चार सदस्यीय टीम इनकी सुरक्षा में थी। इस बार पुलिस लाइन से दो गनर भेजे गए हैं। ये चौबीस घंटे दंपति के साथ रहेंगे। किसी भी परेशानी की स्थिति में स्थानीय पुलिस से मदद लेने को कहा गया है। बरेली के पुलिस अधिकारी भी इनकी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें