फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के तस्करों से जुड़ा है अजीज मुल्ला

Tue, 15 Sep 2015 01:11 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सत्ताधारी पार्टी का चोला पहनकर लोगों की जिंदगी में जहर घोलने वाले सपा नेता अजीज मुल्ला के तार नेपाल के तस्करों से जुड़े हैं। नेपाल से ही अजीज मुल्ला का सुराग एसटीएफ को मिला था। एसटीएफ सूत्रों ने बताया कि अजीज महिलाओं को भी कैरियर के तौर पर इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

एसटीएफ के हाथ लगे फरीदपुर के सपा नेता अजीज मुल्ला नेपाल के तस्करों से चरस खरीदकर लाता था। एसटीएफ को उसके बारे में नेपाल से ही पता लगा था। छोटी खेप के साथ उसे जानबूझकर नहीं पकड़ा गया। इसी बीच कस्बे के मोहल्ला भरतपुर निवासी सत्यवीर सिंह का बेटा सुखपाल डेढ़ किलो अफीम लाकर बेच भी गया। बदायूं से शशांक और विक्रम दोनों भाई तो सपा नेता के नए साथी थे, लेकिन सत्यवीर सिंह के साथ अजीज का पुराना रिश्ता है। गरीब परिवार की लालची कई महिलाओं को अजीज ने अपने जाल में फंसा रखा था। बंगाल की एक महिला भी अजीज के संपर्क में थी। कार पर सपा का झंडा और महिला के साथ में होने पर रास्ते में पुलिस की ज्यादा नहीं रोकती थी। धनगढ़ी और महेंद्रनगर बार्डर दोनों से चरस की तस्करी करने वालों से अजीज का करीबी कनेक्शन है।     

काली कमाई से मालामाल हो गए तस्कर
फरीदपुर। युवाओं के खून में जहर घोलकर काली कमाई करने वाले सपा नेता अजीज मुल्ला और उनके साथी मालामाल हो गए। एसटीएफ ने सभी तस्करों की लाखों रुपये की संपत्ति का डाटा इकट्ठा करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसटीएफ फरीदपुर द्वारिकेश चीनी मिल के पास सपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अजीज अंसारी उर्फ मुल्ला की कई माह से गतिविधियों पर नजर रख रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुल्ला ने एक स्कार्पियो गाड़ी खरीदी थी, लेकिन किसके नाम है इसका पुलिस अभी पता नहीं लगा सकी है। मुल्ला के साथी सत्यवीर सिंह ने भी जल्दी में एक मकान का बैनामा करवाया है। पुलिस पता लगा रही है कि बैनामा सत्यवीर ने अपने नाम करवाया है या फिर किसी अन्य के नाम। पिछले तीन साल में मुल्ला और उसके साथी काली कमाई से मालामाल हो गए। पुलिस तस्करों की संपत्ति का डाटा तैयार करा रही है। अफीम की तस्करी से इकट्ठा की गई संपत्ति को पुलिस जब्त कराने की तैयारी कर रही है।  

आखिर कहां गई ब्राउन शुगर और अफीम
फरीदपुर। एसटीएफ ने सपा नेता समेत चार तस्करों के पास से जो अफीम बरामद दिखाई गई है, उनके पास उससे ज्यादा बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि तस्करों के पास दो किलो ब्राउन शुगर भी थी। आखिर बाकी अफीम और ब्राउन शुगर कहां गई? बताते हैं कि गैंग के पास पच्चीस किलो अफीम और दो किलो ब्राउन शुगर थी, लेकिन एसटीएफ ने दावा दस किलो अफीम पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें