बरेली। आयशा फिल्म के ट्रेलर मामले की जांच साइबर सेल करेगा। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए साइबर सेल प्रभारी को जांच के लिए निर्देशित किया गया।
शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने आयशा फिल्म का निर्माण किया है। जिसका ट्रेलर उनकी सोशल साइट पर चल रहा है। इसे मुस्लिम समाज आपत्तिजनक मान रहा है। इस संबंध में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन जमात रजा मुस्तफा की ओर से डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक ट्वीट किया गया है। इसमें वसीम रिजवी की फिल्म आयशा पर कड़ी आपत्ति जताई गई है। साथ फिल्म के ट्रेलर को सोशल साइट हटाने और वसीम रिजवी को गिरफ्तार करने की मांग की है। दो दिन पहले भी जमात की ओर से मुईन खां के नेतृत्व में इस मुद्दे पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह को ज्ञापन दिया गया था।