फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज तो अब भूलें ही भूलें, कई महीनों की ‘टर्बो’ की उड़ान भी भूल जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली से उड़ानें शुरू होने की एक-एक महीने आगे सरकाई जा रही उम्मीदों पर आखिरकार लगभग विराम लगा दिया गया है। शहरवासी अब हाल-फिलहाल बरेली से दिल्ली और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद न करें क्योंकि केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने अंतत: यह मान लिया है कि जेट एयरवेज ने अपने परिचालन बंद कर दिए हैं लिहाजा बरेली- दिल्ली-लखनऊ पर प्रस्तावित हवाई सेवा अगले टेंडर से तय होंगी। टर्बो एविएशन भी अपनी सेवाएं अभी शुरू नहीं कर पाएगा। मंत्रालय का कहना है कि क्षेत्रीय संपर्क योजना (आरसीएस) में शामिल कुछ हवाई पट्टियों पर निर्माण पूरा होने के बाद ही बरेली में हवाई सेवा शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले माना जा रहा था कि कुछ महीनों के अंदर बरेली से हवाई सेवाएं शुरू हो जाएंगी। चुनाव आचार संहिता लागू होने वाले ही दिन यानी दस मार्च को आनन-फानन में सिविल एन्क्लेव का उद्घाटन किया गया था। इसमें केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल नंदी शामिल हुए थे और बरेली-लखनऊ-बरेली-दिल्ली मार्ग पर जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा भी कर दी गई थी। बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली मार्ग पर जेट एयरवेज और बरेली-लखनऊ सेवाएं टर्बो एविएशन ने लाइसेंस लिया था। इस बीच जेट एयरवेज पर आर्थिक संकट आ गया, इससे सिर्फ बरेली-लखनऊ मार्ग पर ही सेवाएं शुरू होने की उम्मीद थी। टर्बो कंपनी अधिकारियों ने बरेली आकर सिविल एन्क्लेव पर मौजूद व्यवस्थाओं पर्याप्त माना और जून तक सेवाएं शुरू करने को कहा। लेकिन टर्बो कंपनी एयरोप्लेन ही नहीं खरीद पाई, इसलिए बरेली से हवाई सेवाएं शुरू की तिथियां कागजों पर घोषित रहीं। अब केंद्रीय उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को लिखे अपने एक पत्र में स्थिति साफ कर दी है। उनके पत्र में साफ संकेत है कि अब जेट एयरवेज परिचालन से बाहर हो गई है।
पहले पांच शहरों में शुरू होगी सेवा
क्षेत्रीय संपर्क योजना में चित्रकूट, अलीगढ़, आजमगढ़, मुईरपुर और झांसी भी शामिल है। यहां पर अभी निर्माण संबंधी चल रहा है। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा है कि इन पांच हवाई अड्डों पर काम पूरे होने के दो माह घोषित सेवाएं शुरू पाएंगी।
विज्ञापन

दोबारा होंगे टेंडर
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को लिखे पत्र में नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा बरेली-लखनऊ और बरेली-दिल्ली मार्ग पर सेवाएं शुरू कराने के लिए फिर टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी। अगर बरेली के लिए कोई बोली आती है तो आरसीएस उड़ाने आरंभ हो जाएंगी। इस तरह अब बरेली वाले फिलहाल बरेली से हवाई सेवाएं भूल ही जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें