किराया कर दिया दोगुना
हालांकि, होली पर्व पर कई दिन का अवकाश मिलने से लोग भी छुट्टियां घर पर बिताने को बेताब हैं। इस मौके को एयरलाइंस कंपनी भुनाने में पीछे नहीं है। किराया दोगुना तक बढ़ा दिया गया है। मुंबई का सामान्य किराया पांच हजार से बढ़कर दस हजार हो गया है।
वहीं, बेंगलुरू का किराया जो करीब छह हजार रुपये है, वह 12 से 13 हजार के बीच है। हालांकि, अलग-अलग तिथियों में बुकिंग के अनुसार किराया कम और ज्यादा है। इंडिगो एयरलाइन प्रतिनिधि साकेत के मुताबिक दस से 15 दिन पहले बुकिंग कराने पर किराया अक्सर कम रहता है। क्योंकि बुकिंग कम होती है। मगर त्योहारों पर घर आने के लिए एयर ट्रैफिक बढ़ने से सीटें कम पड़ती हैं। लिहाजा, किराया बढ़ता है।