फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई किराये ने भरी उड़ान: बरेली-बंगलूरू फ्लाइट का किराया 20 हजार रुपये, दिल्ली का सफर भी हुआ महंगा

Wed, 04 Nov 2026 06:05 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

त्योहारी सीजन में हवाई यात्रा महंगी हो गई है। बरेली-बंगलूरू, बरेली-मुंबई और बरेली-दिल्ली रूट पर किराया काफी बढ़ा है। बरेली-बंगलूरू का किराया 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है, जो सामान्य दिनों में 12-14 हजार रुपये रहता है।
विज्ञापन
बरेली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में हवाई किराये में उछाल आया है। बरेली-बंगलूरू और बरेली-मुंबई के बीच किराया ज्यादा बढ़ा है। बरेली-दिल्ली और बरेली-जेवर के बीच भी यात्रा महंगी हो गई है। अगले 10-12 दिनों तक टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर नियमित ट्रेनों में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

बरेली-दिल्ली और बरेली-नोएडा के बीच सामान्य दिनों में अमूमन किराया चार से पांच हजार रुपये रहता है, लेकिन त्योहार के दिनों में यह सात हजार रुपये तक पहुंच गया है। बरेली-बंगलूरू के बीच हवाई यात्रा का सामान्य दिनों में किराया अधिकतम 12-14 हजार रुपये रहता है। यह किराया भी 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

नवी मुंबई का किराया 18 हजार के पार 
बरेली-नवी मुंबई के बीच किराया 18 हजार रुपये के पार हो गया है। सामान्य दिनों में इस रूट पर हवाई यात्रा के लिए 11-12 हजार रुपये लगते हैं। बरेली हवाई अड्डा के निदेशक अवधेश अग्रवाल ने बताया कि टिकटों की मांग बढ़ने के कारण एयर लाइंस के किराये में वृद्धि हो जाती है। उन्होंने बताया कि पांच से 15 नवंबर तक टिकटों की मांग ज्यादा है।
विज्ञापन

मुंबई-बरेली, बंगलूरू-बरेली के बीच टिकटों की मांग ज्यादा है। बरेली से दिल्ली और नोएडा जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा है। उन्होंने बताया कि त्योहार के सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने को लेकर हवाई अड्डे पर अतिरिक्त प्रबंध भी किए गए हैं। यात्रा से पहले यात्री असुविधा से बचने के लिए शेड्यूल देखते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें