फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में एयर शो कल से: ध्रुव हेलिकॉप्टरों की गड़गड़ाहट से गूंजेगा आसमान, करतब दिखाएगी सारंग टीम

Mon, 12 Oct 2026 06:18 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भारतीय वायुसेना की 'सारंग' टीम आठ साल बाद 13 से 17 अक्तूबर तक बरेली में हवाई करतब दिखाएगी। इस कार्यक्रम में पांच स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव कलाबाजियां करेंगे। यह सैन्य विमानों की क्षमता और तकनीक का प्रदर्शन होगा। 
 
विज्ञापन
ध्रुव हेलिकॉप्टर - फोटो : स्रोत- रक्षा जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना की हेलिकॉप्टर एरोबैटिक डिस्प्ले टीम ‘सारंग’ आठ साल बाद बरेली में फिर अपने हुनर का प्रदर्शन करेगी। 13 से 17 अक्तूबर तक प्रस्तावित कार्यक्रम में पांच स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव हवा में कलाबाजियां खाते नजर आएंगे। इसमें सैन्य विमानों की क्षमता और तकनीक का प्रदर्शन होगा। इससे पहले वर्ष 2018 में बरेली में एयर शो आयोजित हुआ था।

विज्ञापन
Trending Videos

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी शांतनु के मुताबिक, सारंग टीम स्वदेशी एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव से उड़ान भरती है। पायलट बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए तालमेल, सटीकता और अनुशासन का प्रदर्शन करते हैं। इन करतबों के लिए पायलटों को अभ्यास के साथ उच्च स्तरीय कौशल और समन्वय की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

विद्यार्थियों और युवाओं के लिए होगा आकर्षण का केंद्र 
एयरफोर्स स्टेशन परिसर में प्रदर्शन विद्यार्थियों, युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इससे उन्हें विमानन, विज्ञान, स्वदेशी रक्षा तकनीक को समझने का मौका मिलेगा। सैन्य सेवा में कॅरिअर बनाने के इच्छुक युवाओं को प्रेरणा भी मिलेगी। शांतनु ने बताया कि वर्ष 2003 में स्थापित सारंग टीम ने देश-विदेश में कई एयर शो में भारतीय वायुसेना का प्रतिनिधित्व किया है। टीम का नाम संस्कृत के शब्द ‘सारंग’ पर आधारित है, जिसका अर्थ मोर होता है। रंगीन हेलिकॉप्टरों और सधे हुए हवाई करतबों की वजह से टीम की अलग पहचान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें