एयर मार्शल राजेश कुमार बुधवार को बरेली एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। बताया जा रहा है कि एयर मार्शल राजेश कुमार बरेली एयर फोर्स स्टेशन के दो दिवसीय निरीक्षण दौरे पर हैं।
इस दौरान उनके साथ ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, मध्य वायु कमान, भारतीय वायु सेना के पदाधिकारियों समेत एयर फोर्स वुमन वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष जया कुमार भी पहुंची हैं।
यहां वायु अधिकारी कमांडिंग-इन-चीफ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद, उन्होंने विभिन्न इकाइयों और वर्गों का निरीक्षण किया। फिर एयर मार्शल राजेश कुमार ने बरेली वायु सेना स्टेशन के सभी कर्मियों को संबोधित किया और परिचालन कार्यों को प्राप्त करने में उनके अच्छे काम के लिए उनकी सराहना भी की।
वहीं जया कुमार ने वायु सेना कर्मियों की पत्नियों के साथ बातचीत की। उन्होंने विभिन्न कल्याण उपक्रमों और उम्मेद विद्या किरण स्कूल (वंचित बच्चों के लिए एयरफोर्स स्टेशन बरेली द्वारा चलाया जा रहे स्कूल) का भी दौरा किया।