मौलाना ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा हमेशा मुसलमानो के खिलाफ जहरीले बयान देते हैं, कभी वो एनआरसी के नाम पर असाम और बंगाल के मुसलमानों को डराते हैं, तो कभी सीएए के नाम पर पूरे भारत के मुसलमानों को डराने की कोशिश करते हैं।
मौलाना ने आगे कहा कि विधानसभा मे जुमे के दिन 2 घंटे की छूट 1937 से चली आ रही है, ये छूट कोई नई परम्परा नहीं है जो कि 90 सालों से चली आ रही है। मौलाना ने मांग की है कि विधानसभा मे ही कोई जगह जुमा पढ़ने की मुकर्रर की जाए ताकि हफ्ते भर में एक बार पढ़ी जाने वाली नमाज से मुस्लिम विधायक वंचित न रह जाएं।