एआईएमआईएम प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की दावत रखी। उन्होंने कहा कि खानपान की पसंद व्यक्तिगत होती है, मजाक उड़ाना उचित नहीं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के हैदराबादी बिरयानी को लेकर दिए गए कथित बयान को लेकर प्रदेश भर में चर्चा है। इस क्रम में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी ने मंगलवार को अनोखा आयोजन कर जवाब दिया। प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने अपने कार्यालय पर हैदराबादी बिरयानी की विशेष दावत का आयोजन किया। इस दावत में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हैदराबादी बिरयानी का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा हमारे यहां हैदराबादी बिरयानी भी चाव से खाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि खानपान की पसंद हर व्यक्ति की अपनी होती है। किसी की पसंद का मजाक उड़ाना उचित नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बरेली असलम, तौफ़ीक़ प्रधान, आसिफ शेख सहित कई नेता मौजूद रहे। गौरतलब है कि हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आए आजम खां ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके यहां हैदराबादी बिरयानी नहीं चलती, लोग पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं।