बरेली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) नेता नदीम कुरैशी ने अपने मौला नगर स्थित आवास पर बने कैंप कार्यालय पर वक्फ संशोधन कानून के विरोध में ह्यूमन चेन बनाने की घोषणा की थी। इस विरोध प्रदर्शन से पहले ही नदीम कुरैशी को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर लिया।
प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। इसको लेकर पहले से ही पुलिस ने पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया। वहीं, नदीम का दावा है कि उन्होंने कैंप कार्यालय के अंदर ही अपने साथियों के साथ ह्यूमन चेन बनाकर वक्फ कानून का विरोध दर्ज कराया।
इस दौरान मोहसिन खान, मोहम्मद यामीन, अल्ताफ हुसैन, चांद खान, जावेद पहलवान, मुन्ना, समीर कुरैशी आदि मौजूद रहे। संवाद