फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: उद्योगों में एआई से बचेगा समय, डेटा आधारित निर्णय से बढ़ेगी उत्पादकता

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सकल घरेलू उत्पाद, निर्यात, रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाकर भारत की अर्थव्यवस्था
विज्ञापन

की रीढ़ बने हुए हैं। औद्योगिक क्षमता और सशक्त बनाने की जरूरत है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) सहयोगी बनेगा। रोजगार के अवसर बढेंगे। एआई के प्रयोग से समय बचेगा। डेटा आधारित निर्णय की क्षमता से उत्पादकता बढ़ेगी। यह विचार इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन बरेली चैप्टर की ओर से एक होटल के सभागार में आयोजित एमएसएमई और उद्यमियों के लिए एआई पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन की असिस्टेंट डायरेक्टर एकता नैय्यर ने साझा किए। कहा कि कुशल मानव संसाधन की जरूरत से रोजगार बढ़ने की उम्मीद है। कार्यशाला में एआई के व्यावसायिक अनुप्रयोग पर चर्चा हुई। इसमें उत्पादकता बढ़ाना, परिचालन लागत घटाना, मानव संसाधन, वित्त संचालन के क्षेत्र में तेज और डेटा आधारित निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर विचार साझा किए। एआई की जरूरत पर जोर दिया गया।
बिजनेस ग्रोथ सपोर्ट प्रोग्राम की साझा की जानकारी
निजी फर्म की प्रोग्राम मैनेजर श्वेता सिंह ने प्रतिभागियों को फर्म संबंधित निशुल्क बिजनेस ग्रोथ सपोर्ट प्रोग्राम और प्लेटफॉर्म की जानकारी साझा की। बताया कि प्लेटफॉर्म, एमएसएमई को व्यावसायिक चुनौतियों की पहचान, विशेषज्ञ मार्गदर्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सलाह से विकास योजना लागू करने में सहायक है। एआई विशेषज्ञ नितिन करकस ने एआई के प्रयोग के लाभ पर विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं कर सकते एआई की अनदेखी
आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि एआई को अपनाना उद्योगों के लिए अब जरूरत बन गया है। इसकी अनदेखी नहीं कर सकते। कार्यशाला से उद्यमियों को नई तकनीक से जोड़कर अधिक सक्षम, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बना सकते हैं। बरेली चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सुझावों पर सहमति जताई। कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सचिव रजत मेहरोत्रा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद चैप्टर चेयरमैन ने भी विचार साझा किए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें