देश में पोल्ट्री उत्पादन
20वीं पशुधन गणना में देश के पोल्ट्री फार्मों में करीब 85.18 करोड़ पक्षी हैं। इनसे वर्ष 2024-25 में 149.11 अरब अंडों का उत्पादन हुआ। व्यावसायिक पोल्ट्री का 84.5 फीसदी योगदान है। एआई के प्रयोग से दाने की खपत, मृत्यु दर, गर्मी से बढ़े तनाव, उत्पादन क्षमता संबंधी निगरानी की जा सकती है। यह अध्ययन कन्फेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के फूड एंड एग्रीकल्चर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के अक्तूबर 2026 के न्यूजलेटर ऑफ एनिमल एग्रीकल्चर में प्रकाशित हुआ है।
कम लागत वाली तकनीक की जरूरत
डॉ. रोकड़े के मुताबिक, भारत में महंगे रोबोट के बजाय कम लागत के कैमरे, माइक्रोफोन, सेंसर आधारित तकनीक उपयोगी हो सकती है। इसके लिए यहां के मौसम, अलग-अलग नस्लों, पोल्ट्री हाउस की परिस्थितियों के अनुरूप आंकड़े चाहिए। तकनीक का कई फार्मों, मौसमों में परीक्षण जरूरी है। एआई पशु चिकित्सक, जैव सुरक्षा या बेहतर नस्ल चयन का विकल्प नहीं, बल्कि कार्य को प्रभावी बनाएगा।