फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रुविवि में एआई मूल्यांकन और स्पेशल बैक परीक्षा को मंजूरी

Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही हजारों छात्रों को लाभ पहुंचाने के लिए स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित करने को भी मंजूरी मिली है। यह महत्वपूर्ण फैसले शनिवार को कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में लिए गए।
विज्ञापन


कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि नई शिक्षानीति 2020 के तहत स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बैक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक वर्ष को खराब होने से बचाना है। स्नातक स्तर पर यह परीक्षा बहुविकल्प आधारित होगी, जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएगी। विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 की वार्षिक प्रणाली के तहत संचालित पाठ्यक्रमों की परीक्षा पर भी सहमति दी है। शेष प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाओं के आयोजन पर भी निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति भी दी है। शुरुआत में, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में मिड-सेमेस्टर एआई आधारित मूल्यांकन का पायलट रन किया जाएगा। एक सुरक्षित एआई आधारित मूल्यांकन पद्धति तैयार की जाएगी।
विश्वविद्यालय ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित मूल्यांकन प्रणाली लागू करने पर सैद्धांतिक सहमति दी है। शुरुआत में, विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में मिड-सेमेस्टर एआई आधारित मूल्यांकन का पायलट रन किया जाएगा। एक पूर्णतया सुरक्षित एआई आधारित मूल्यांकन पद्धति तैयार की जाएगी। साथ ही, एआई आधारित परीक्षा नीति बनाने पर भी सैद्धांतिक सहमति बनी है।
विज्ञापन



अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

को-करिकुलर विषयों के लिए 75 फीसदी अंक लिखित परीक्षा और 25 फीसदी अंक आंतरिक मूल्यांकन के लिए तय किए गए हैं। विश्वविद्यालय ने एक शैक्षणिक सत्र में दो बार विद्यार्थियों को कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने की सैद्धांतिक सहमति भी दी है। यह नई शिक्षा नीति 2020 की दिशा में एक कदम है। खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस जैसी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों की परीक्षा बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें