फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कृषि विभाग ने मारा छापा, तीन परिसरों में मिला उर्वरकों का अवैध भंडारण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फरीदपुर के ग्राम लांगपुर में बुधवार को जिला कृषि अधिकारी की टीम ने छापा मारा तो तीन अलग-अलग परिसरों में उर्वरकों का भंडारण मिला। परिसर स्वामी लाइसेंस तक नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने तीनों परिसरों को सील कर दिया। परिसर स्वामियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन



विभागीय अधिकारियों के अनुसार, फरीदपुर ब्लॉक के ग्राम लांगपुर में तीन परिसरों का निरीक्षण किया गया। दो परिसरों में अनेक पाल का उर्वरक एवं सामग्री भंडारित होने की जानकारी मिली। तीसरे परिसर में बबलू का खाद का स्टॉक मिला। निरीक्षण के दौरान अनेक पाल मौके पर मौजूद नहीं मिले। उनकी पत्नी अंतिमा ने बताया कि उनके पति ने स्थानीय दुकानदारों और समिति से उर्वरक खरीदकर दोनों परिसरों में भंडारित किया है। उनके पास उर्वरक की बिक्री या भंडारण का कोई वैध लाइसेंस नहीं है। बबलू को बुलवाया, लेकिन वह भी उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद तीनों परिसरों को सील कर दिया गया। मौके पर मौजूद पड़ोसी दुकानदार संजीव कुमार को उर्वरकों की सुपुर्दगी दे दी गई।
यूरिया, एनपीके के बैगों की मिली बड़ी खैप
तीनों परिसरों में 40 बोरी यूरिया, 45 बोरी एनपीके के साथ ही 45 बोरी गेहूं के बीज का भंडारण मिला। इन परिसरों से काफी समय से खाद-बीज की अवैध बिक्री की जा रही थी, लेकिन कृषि विभाग को इसकी भनक स्थानीय किसानों की सूचना के बाद ही मिल सकी। ऐसे में विभागीय कार्यकुशलता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन



फरीदपुर के ग्राम लांगपुर में तीन परिसरों में खाद व बीज का अवैध भंडारण मिला है। परिसर स्वामी मौके पर उपस्थित नहीं हुए। खाद व बीज बिक्री संबंधी लाइसेंस भी नहीं मिला। संबंधित के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी गई है। - ऋतुषा तिवारी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें