फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मुख्यालय स्तर से करार बहाल, 250 आउटसोर्सिंग परिचालकों की नौकरी बची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। परिक्षेत्र में 250 से ज्यादा संविदा परिचालकों की नौकरी फिलहाल बच गई है। 10 जनवरी 2025 को करार खत्म होने के बाद इन परिचालकों बेरोजगारी का संकट मंडराने लगा था। अब परिचालक मुहैया कराने वाली निजी फर्म से रोडवेज ने करार छह महीने के लिए बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, अलीगढ़ और लखनऊ में संविदा परिचालक मुहैया कराने के लिए रोडवेज ने टी एंड एम नाम की फर्म से करार किया था। इसके तहत बरेली परिक्षेत्र में संविदा परिचालक रखे गए थे। यह करार एक साल तक के लिए था। 10 जनवरी को करार की मियाद पूरी हो गई।
परिचालकों का दो माह का वेतन भी बकाया था। तीन दिन पहले परिचालकों ने पुराना रोडवेज बस अड्डे पर विरोध प्रदर्शन करने के बाद रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री शमशाद अली के नेतृत्व में आरएम दीपक चौधरी को ज्ञापन दिया था। अब प्रधान प्रबंधक कार्मिक अशोक कुमार ने फर्म के साथ करार की मियाद छह माह बढ़ाने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। अब यह परिचालक छह माह और सेवाएं दे सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें