फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पांच अक्तूबर को अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी भर्ती की दौड़, 12 जिलों के अभ्यर्थी होंगे शामिल

Sun, 27 Sep 2026 03:32 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

भर्ती कार्यालय लैंसडाउन रुड़की के बीईजी सेंटर में अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी अभ्यर्थियों के लिए रैली आयोजित कर रहा है। बरेली भर्ती कार्यालय के 12 जिलों के अभ्यर्थियों को पांच अक्तूबर 2026 को दौड़ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन भर्ती कार्यालय लैंसडाउन की ओर से बीईजी सेंटर, रुड़की में किया जा रहा है। इसके तहत बरेली भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थियों को पांच अक्तूबर 2026 को दौड़ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन


रैली में हरदोई, पीलीभीत, सीतापुर, बरेली, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, संभल, शाहजहांपुर और श्रावस्ती के अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दर्ज तिथि, समय और रैली स्थल के अनुसार उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

दलालों से दूर रहने की अपील 
अभ्यर्थियों से कहा गया है कि वे रैली अधिसूचना में निर्धारित सभी मूल दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। सेना ने भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता आधारित बताते हुए अभ्यर्थियों को दलालों, एजेंटों और बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित करने का दावा करने वाला कोई भी व्यक्ति अभ्यर्थियों को गुमराह कर सकता है, इसलिए किसी को भी पैसे न दें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें