28 जुलाई को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिले के टेक्निकल और अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल), 29 जुलाई को अग्निवीर (एआरओ बरेली से संबंधित सभी जिले के ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं) प्रतिभाग करेंगे। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों की मूल प्रति साथ लाना होगा।
10 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
15 दिन चलने वाली भर्ती रैली में ऑनलाइन संपन्न हुई लिखित परीक्षा पास करने वाले 10 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। 20 से 27 जुलाई तक आठ दिन में 12 जिलों के अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। 28 और 29 को ट्रेडसमैन, टेक्नीशियन, क्लर्क के अभ्यर्थी शामिल होंगे। फिजिकल टेस्ट में पास हुए अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण होगा।