फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल मंत्री को ट्वीट के बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस रोककर भरा गया कोचों में पानी

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। सुहेलदेव एक्सप्रेस के कोचों में पानी न होने पर यात्री परेशान रहे। रेल मंत्री को ट्वीट करने पर ट्रेन को बरेली जंक्शन पर 14 मिनट रोककर पानी भरा गया। शुक्रवार को भी अवध असम एक्सप्रेस में पानी न होने की पर एक यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट किया था।
विज्ञापन

शनिवार को गाजीपुर से दिल्ली जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस के कई कोचों में पानी खत्म हो गया था। सुबह को शौचालय और अन्य जरूरी काम से निवृत्त होने वाले यात्री खासे परेशान रहे। ट्रेन में यात्रा कर रहे आयुष टंडन ने रेल मंत्री को ट्वीट करके पानी न होने की सूचना दी। डीआरएम तरुण प्रकाश के पास सुबह तीन बजे मेसेज पहुंचा। सुहेलदेव एक्सप्रेस सुबह 3:16 बजे जंक्शन पहुंची। जहां सभी कोचों में पानी भरा गया। इसके बाद ट्रेन साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। यात्रियों का कहना है कि गाजीपुर से ही कोचों में पानी नहीं भरा गया था। शुक्रवार को भी अवध असम एक्सप्रेस के एसी कोच में पानी न होने पर मुरादाबाद जाने वाले यात्री आशीष ने रेल मंत्री को ट्वीट किया था जिसके बाद जंक्शन पर कोच में पानी भरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें