फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीन दिन बाद निकली धूप रही बेअसर, मंडराने लगे बादल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहे शहरवासियों को रविवार को हल्की राहत मिली। दिन में लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। हालांकि, हल्के बादल मंडराने से तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 16.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम सर्द हवा चलने लगीं। रात में दृश्यता 50 मीटर से ज्यादा रही। न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से एक डिग्री कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार को सुबह घना कोहरा रहा पर दोपहर में हल्की धूप निकली। सर्द हवा का सितम जारी रहा। रुक-रुककर हल्के बादल मंडराते रहे। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पहाड़ों के बादल शहर की ओर आ रहे हैं। लिहाजा, धूप के बावजूद तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। आगे अनुकूल माहौल बनने पर हल्की, तेज बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें