फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बार-बार हो रहे हादसों पर उत्तर रेलवे के जीएम ने डीआरएम से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली-रोजा रेलखंड पर हो रहे हादसों ने रेलवे अधिकारियों की चिंता को बढ़ा दिया है। करीब 80 किमी के रेलखंड में 10 दिन में पटरी से ट्रेनें उतरने की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रहे हादसों पर उत्तर रेलवे के जीएम ने मुरादाबाद मंडल से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

हाल में हुईं घटनाओं को देखें तो रोजा यार्ड में 27 दिसंबर को इंजन पटरी से उतर गया था। इसके बाद एक जनवरी को मेन अप लाइन पर मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इधर एक दिन पहले शनिवार को बरेली जंक्शन पर एक बार फिर से मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे पहले 28 नवंबर को भी बरेली जंक्शन यार्ड में पटरी से ट्रेन उतरी थी।
शनिवार रात जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर हुए हादसे के बाद रात करीब 12 बजे डीआरएम आरके सिंह भी बरेली पहुंच गए। रविवार तड़के चार बजे तक वह जंक्शन पर ही रहे। जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बना दी गई है। सीनियर डीसीएम सुधीर कुमार सिंह भी मामले में जांच कर रहे हैं। सीनियर डीसीएम के स्तर से रिपोर्ट डीआरएम को दी जाएगी। इसके बाद डीआरएम की ओर से जांच रिपोर्ट उत्तर रेलवे के जीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन




- शनिवार को डीआरएम आरके सिंह ने बरेली-चंदौसी ब्रांच लाइन का निरीक्षण किया था। बिशारतगंज, रामगंगा और कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने काफी समय बिताया। शाम करीब चार बजे डीआरएम स्पेशल मुरादाबाद रवाना हो गई। डीआरएम के निरीक्षण के चंद घंटे के बाद ही हुए हादसे से ट्रैक की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें