फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ध्वजारोहण के बाद बलिदानियों को किया याद, राष्ट्र प्रथम का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिला देशभक्ति से ओतप्रोत रहा। विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा लहराया। वंदे मातरम व राष्ट्रगान का सामूहिक गान हुआ। बलिदानियों को नमन करते हुए जनपदवासियों ने राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
विज्ञापन

पं.राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। महापौर उमेश गौतम ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत का सपना सभी के सहयोग से साकार होगा। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें सम्मानित किया गया। नवनियुक्त चिकित्सा अधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए।
कमिश्नरी प्रांगण में मंडलायुक्त शंभू कुमार ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदानियों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। मंडलायुक्त ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए सभी को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट प्रांगण में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता व संप्रभुता की रक्षा प्रत्येक नागरिकों का दायित्व है। भाषावाद, क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर हमें राष्ट्रवाद को अपनाना चाहिए और देशहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस, होमगार्ड एवं कलेक्ट्रेट कर्मियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह, एडीएम नगर अविनाश त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
-
निगम व बीडीए कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
बरेली। नगर निगम में महापौर उमेश गौतम व नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सांस्कृतिक आयोजन हुए। अंत में लोगों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, एक्सईएन राजीव कुमार राठी आदि मौजूद रहे। बरेली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने ध्वजारोहण किया। संवाद
अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
बरेली। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने ध्वजारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। सीडीओ ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
-
पुलिस लाइन में 62 अधिकारी व पुलिसकर्मी सम्मानित
बरेली। पुलिस लाइन में एसएसपी अनुराग आर्य ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। यहां उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 62 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित किए गए। इनमें सीओ एलआईयू विजय राना, इंस्पेक्टर कैंट संजय कुमार धीर, इंस्पेक्टर बारादरी विजेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा शामिल रहे। परिसर में मिष्ठान्न वितरण किया गया। एसएसपी ने पुलिस मॉडर्न स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। बच्चों को देश की सेवा का संदेश देने के बाद उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया। एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसपी यातायात अकमल खान व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
बजरंग दल ने निकाला रन फॉर वंदे मातरम
बरेली। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के बजरंग दल की ओर से रन फॉर वंदे मातरम का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के 500 युवाओं ने हिस्सा लिया। छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद मुख्य अतिथि महापौर उमेश गौतम, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने झंडी दिखाकर दौड़ शुरू कराई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रथम 50 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. विमल भारद्वाज, डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी, महानगर संयोजक केवलानंद गौड़, महानगर मंत्री संजय शुक्ला, सौरभ अग्रवाल, आकाश गुप्ता, डॉ. रुचिन अग्रवाल, अतुल कपूर आदि मौजूद रहे।
-
युवा अपने सपनों को साकार करने के लिए काम करें : कुलपति
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कुलपति केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवा शक्ति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हमारा सबसे बड़ा संकल्प यही होना चाहिए कि हम अपनी युवा शक्ति को पहचानें, उसे दिशा दें, उसके सपनों को समझें और उसे अवसर प्रदान करें। प्रत्येक युवा विकसित भारत की टीम का एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल यादव, प्रो. आलोक श्रीवास्तव, डॉ. ज्योति पांडेय, ममता सिंह व अन्य मौजूद रहे।
पंडित दीनानाथ मिश्रा इंटर कॉलेज और दिशा इंटर कॉलेज में भी रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कुलपति ने कहा कि विद्यार्थी देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए निष्ठा से कार्य करें। कार्यक्रम में प्रो. एसके पांडेय व अन्य मौजूद रहे।
-
जिला पंचायत परिसर में लहराया तिरंगा
बरेली। जिला पंचायत परिसर में प्रशासक रश्मि पटेल ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति का संकल्प लिया।
-
स्वतंत्रता दिवस पर मेधावी छात्र सम्मानित
बरेली। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच नाथ नगरी शाखा और आदि शक्ति शाखा बरेली की ओर से मारवाड़ीगंज में आयोजित देशभक्ति कार्यक्रम में बच्चों और युवाओं ने बलिदानियों के शौर्य पर कविताओं और भाषणों से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन ने देशभक्ति का संदेश दिया। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और प्रोफेशनल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठजन को जीवनदाता वंदन उत्सव के तहत सम्मान मिला। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज सोनी, आदि शक्ति शाखा अध्यक्ष अंजू भारद्वाज, संरक्षक राम अवतार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

संस्कृति के संरक्षण से मजबूत होगा राष्ट्र
बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम हुए। डॉ. दीपांकर गुप्त ने राष्ट्र की एकता, उन्नति और सुरक्षा के लिए संस्कृति के संरक्षण को जरूरी बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, उप प्रधानाचार्य गजराम सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
-
80वें स्वतंत्रता दिवस पर 80 मिनट तक लगातार स्केटिंग
बरेली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक अकादमी के 71 प्रतिभावान बच्चों ने लगातार 80 मिनट तक स्केटिंग की। मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स काउंसिल के सेक्रेटरी प्रो. एसएस बेदी, गेस्ट ऑफ ऑनर एसोसिएट प्रो. अतुल कटियार और डॉ. अजय कुमार यादव ने बच्चों के प्रदर्शन की प्रशंसा की। बच्चों की इस सफलता के पीछे कोच वरुण दीक्षित का प्रशिक्षण रहा। श्रद्धा, सुमित और सूरज ने भी आयोजन और बच्चों की तैयारियों में अहम भूमिका निभाई।

परेड से जगाया देशभक्ति का जज्बा, फिर ध्वजारोहण
बरेली। भारत तिब्बत सीमा पुलिस तृतीय वाहिनी बुखारा कैंप का परेड ग्राउंड जवानों के कदमताल से गुंजायमान हुआ। मुख्य अतिथि सेनानी पवन सिंह ने परेड की सलामी लेकर ध्वजारोहण किया, फिर सेवानिवृत्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। यहां उप सेनानी जीडी वेद प्रकाश यादव, द्वितीय कमान जगमोहन उपाध्याय मौजूद रहे।

पशु चिकित्सा विज्ञान में वैश्विक नेतृत्व का आह्वान
बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान परिसर में आईसीएआर के उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. राघवेंद्र भट्टा ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में भारत की वैज्ञानिक विरासत को वैश्विक बनाने का संकल्प दिलाया। यहां आईसीएआर के पूर्व उप महानिदेशक (पशु विज्ञान) डॉ. केएमएल पाठक मौजूद रहे।
-
ध्वजारोहण के बाद पदाधिकारी सम्मानित
बरेली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन बरेली के नव निर्मित भवन पर ध्वजारोहण नीमा अध्यक्ष डाॅ. राजीव सक्सेना ने किया। नीमा विमेंस फोरम उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डाॅ. नीलू मिश्रा और सदस्य डाॅ. बबीता अग्रवाल को नीमा बरेली के वरिष्ठ सदस्यों ने सम्मानित किया।

उद्यमियों और व्यापारियों ने किया ध्वजारोहण
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल और चेयरमैन शेखर अग्रवाल ने सिविल लाइंस स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने श्यामगंज कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुदेश अग्रवाल मौजूद रहे। श्यामगंज मर्चेंट एसोसिएशन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ध्वजारोहण किया।

उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से नवाजे गए अफसर
बरेली। आयकर भवन में मुख्य आयकर आयुक्त ज्योत्सना जौहरी ने ध्वजारोहण के बाद पौधरोपण किया। अधिकारियों और कर्मियों को उत्कृष्टता प्रमाणपत्र मिला। यहां जीएसटी, इनकम टैक्स बार संगठन के सदस्यों समेत आयकर अधिकारी राजीव मिश्रा, अपूर्व सोमवंशी, आयकर आयुक्त (अपील) नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

आईएमए भवन पर डॉक्टरों ने किया ध्वजारोहण
बरेली। भारतीय चिकित्सा संघ के पदाधिकारियों ने आईएमए भवन पर ध्वजारोहण किया। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि फौजी की तरह डॉक्टर भी समाज के स्वास्थ्य की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाते हैं। यहां डॉ. रविश अग्रवाल व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इशिता, आर्यन और सुनीता ने मारी बाजी
बरेली। इज्जतनगर स्थित रेलवे अधिकारी क्लब में देशभक्ति कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा की अध्यक्षता और अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार की मौजूदगी में वंदे मातरम का सामूहिक गान हुआ। निबंध प्रतियोगिता में इशिता, आर्यन सागर और सुनीता मेहता ने अपने-अपने आयु वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किए। देशभक्ति गायन में आन्वी शाह और भूपेंद्र बाबू व भावना की जोड़ी अव्वल रही।
शास्त्रीय नृत्य में सौंदर्य श्रीवास्तव, गुलशन आरा और आकृति ने प्रथम स्थान हासिल किया। टैलेंट हंट के तहत काव्य पाठ व मुशायरा में रिद्धिमा मेहता और गौरी देवी ने बाजी मारी। मैजिक शो में अग्रिमा श्रीवास्तव प्रथम रहीं। डीआरएम ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
-
पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने किया झंडारोहण
डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, रोटरी मेट्रो के सदस्यों और खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्मार्ट सिटी हॉल में ध्वजारोहण किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष डीएल खट्टर, सचिव अनिल मेहरोत्रा, जितेन्द्र सिंह, राकेश टंडन, गौरव भसीन, दीपक धवन, हरीश छाबड़ा, दीदार सिंह मौजूद रहे।
-
बलिदानियों को कविताओं के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
बरेली। जिला प्रशासन की ओर से पं. राधेश्याम कथावाचक सभागार (जीआईसी ऑडिटोरियम) में शनिवार शाम छह बजे ‘एक शाम शहीदों के नाम’ अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें कवियों ने कविताओं के माध्यम से बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में सुदीप भोला, मनवीर मधुर, डाॅ. शुभम त्यागी, उपेंद्र पांडे, असद मेहताब, मुकेश कमल, अमित शुक्ला व रोहित राकेश आदि ने काव्य पाठ किए।

रील बनाने में समय नष्ट न करने का सुझाव
बरेली। एसआरएमएस ट्रस्ट के के संस्थापक एवं अध्यक्ष देव मूर्ति ने ट्रस्ट सचिव आदित्य मूर्ति के साथ ट्रस्ट के विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण किया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति भी वितरित की। देव मूर्ति ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता सेनानी श्रीराम मूर्ति को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया के सदुपयोग पर जोर देते हुए कहा, रील बनाने में समय नष्ट करने के बजाय इसका सही इस्तेमाल करें। रिद्धिमा सभागार में आजादी की मशाल नाटक का मंचन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्टी आशा मूर्ति, ऋचा मूर्ति, उषा गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
-
चर्च में ‘प्रे फॉर इंडिया’
बरेली। इज्जतनगर स्थित इंटरडिपेंडेंट बैप्टिस्ट चर्च में सीनियर पास्टर रेव्ह. डॉ. विलियम सैमुअल ने ‘प्रे फॉर इंडिया’ कार्यक्रम के तहत विशेष आराधना कराई। इसमें देश में शांति, एकता, विकास, उन्नति, तीनों सेनाओं के लिए स्तुति की गई।
-
यहां भी लहराया तिरंगा
- राजकीय हाईस्कूल तालगौटिया, क्यारा में राज्य शिक्षक पुरस्कार से अलंकृत प्रधानाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र मौर्या ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का संदेश पढ़कर सुनाया।
- श्रीरामलीला समिति की ओर से बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में गिरधारी लाल साहू ने ध्वजारोहण किया।
- इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य चमन जहां ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य ने शहीदों के बलिदान को नमन किया। अंत में सभी को मिष्ठान्न वितरित किया गया।
- मॉडल टाउन स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अरविंदर कौर ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
- छावनी परिषद कार्यालय में मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) डॉ. तनु जैन ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से स्वच्छ, हरित, सुरक्षित और नागरिक केंद्रित छावनी के निर्माण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
- रिठौरा नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष शकुंतला देवी ने ध्वजारोहण किया। प्राथमिक विद्यालय रिठौरा में एकता सक्सेना ने तिरंगे को सलामी दी। कलापुर में दीपाली सक्सेना, कलारी ने शिखा अग्रवाल, बरकापुर में प्रशासक गायत्री देवी, नवीनगर में रेनू गुप्ता, भड़सर में ममता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली।
- बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) में निदेशक जगबीर सिंह त्यागी ने ध्वजारोहण किया।
- बरेली बार एसोसिएशन भवन में अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, सचिव दीपक पांडेय ने ध्वजारोहण किया। सामूहिक भोज का आयोजन भी किया गया। न्यायालय परिसर में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। हवाई अड्डे पर निदेशक अवधेश अग्रवाल ने, जंक्शन पर स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया।
- दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजर-ए-इस्लाम में प्रधानाचार्य मुफ्ती मोहम्मद आकिल रजवी ने झंडारोहण किया। उप प्रधानाचार्य डॉ. एजाज अंजुम, शिक्षक मुफ्ती मोहम्मद सलीम नूरी, अख्तर बरेलवी, मास्टर कमाल मुफ्ती जमील अहमद ने विभिन्न विषयों पर विचार व्यक्त किए।
- राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट भारत की ओर से पौधरोपण किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने बताया कि संस्था हर साल दस हजार पौधे लगाती है। इस दौरान अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, मुकेश मेहंदीरत्ता, राकेश कुमार मौर्य, दामोदर सिंह, भारतेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
- मां गंगा बचाओ वेलफेयर सोसाइटी समेत कई संस्थाओं ने जीवन ज्योति कैंपस में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया। ध्वजारोहण के बाद युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान श्री गंगा, गो, बेटी और पर्यावरण बचाने, रक्तदान, सनातन और अध्यात्म चिंतन का संकल्प दिलाया। प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
- रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया। क्लब अध्यक्ष रोहित जिंदल, सचिव शिशिर पांडेय व कोषाध्यक्ष वीरेश मित्तल की मौजूदगी में पीडीजी डॉ. आईएस तोमर और कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने झंडारोहण किया। रोटरी पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण हुआ। बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुतियों ने समां बांधा। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें