फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कक्षा 9 का सिलेबस बदलने के बाद अंग्रेजी की कावेरी पहुंची दुकानों पर

Tue, 14 Apr 2026 02:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से शैक्षणिक सत्र में किए गए बदलावों के बाद अब शहर के बुक स्टोर्स पर नई किताबों की दस्तक शुरू हो गई है। सीबीएसई और एनसीईआरटी ने इस बार पाठ्यक्रम की नई रणनीति तैयार करने के लिए संयुक्त वेबिनार के जरिए रूपरेखा तय की थी। सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि सीबीएसई की ओर से इस बार मुख्य रूप से कक्षा तीन और छह के पाठ्यक्रम में संशोधन किए गए हैं। हालांकि, सबसे बड़ा बदलाव कक्षा नौ के स्तर पर देखा जा रहा है, जहां पूरे पाठ्यक्रम को ही नए सिरे से तैयार किया गया है। राहत की बात यह है कि एनसीईआरटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया पाठ्यक्रम ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया है, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई शुरू कर सकें। स्थानीय स्तर पर भी किताबों की आपूर्ति धीरे-धीरे सुधर रही है। जिले की चुनिंदा दुकानों पर कक्षा नौ के अंग्रेजी विषय की नई किताब कावेरी पहुंच चुकी है। कोऑर्डिनेटर ने बताया कि सीबीएसई की ओर से अब अन्य कक्षाओं का भी पाठ्यक्रम बदला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें