फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बालक के बाद अब बालिका वर्ग तैराकी प्रतियोगिता भी निरस्त होने के आसार, यह है वजह

Fri, 07 Mar 2025 03:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात और आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होनी है। लेकिन बृहस्पतिवार तक मात्र छह खिलाड़ी ही पहुंचे थे। 
विज्ञापन
तैराकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के तैराकी हॉस्टल में बालिका वर्ग के प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सात और आठ मार्च को स्पोर्ट्स स्टेडियम बरेली में होनी है। इससे पहले पांच और छह मार्च को बालक वर्ग की प्रतियोगिता थी। उसमें मानक के सापेक्ष बहुत कम खिलाड़ी आए। इसलिए वह प्रतियोगिता रद कर दी गई। अब बालिका वर्ग में भी खिलाड़ी कम आए हैं। इसलिए यह प्रतियोगिता भी रद हो सकती है।

विज्ञापन


हॉस्टल में प्रवेश के लिए 12 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों से आवेदन लिए गए थे। इसका जिला स्तरीय ट्रायल 22 फरवरी और मंडल स्तरीय ट्रायल एक मार्च को हुआ था। इसके लिए बरेली में हुए ट्रायल में खिलाड़ी नहीं आए। ऐसे ही हालात कई जिलों के थे। पूर्वांचल के कुछ जिलों के ही बच्चे ट्रायल में शामिल थे। 

इससे पहले हुए बालक वर्ग की प्रतियोगिता में पांच खिलाड़ी भाग ले लिए थे। प्रतियोगिता का मानक है कि कम से कम 70 खिलाड़ियों की भागीदारी होनी चाहिए। आरएसओ जितेंद्र यादव ने बताया कि नियम सब पर लागू होता है। अगर खिलाड़ियों की संख्या तय मानकों के अनुसार नहीं होगी तो बालिका वर्ग तैराकी भी रद कर दी जाएगी। बालक वर्ग की प्रतियोगिता पहले ही निरस्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन


इसमें बृहस्पतिवार को कुशीनगर के कृष्णा यादव, कृष्णा चौहान, देवरिया के मयंक चौहान, बस्ती के मोहन निषाद और महाराजगंज के अंकित का स्किल टेस्ट हुआ। निर्णायक मंडल की ओर से उनकी मेरिट सूची तैयार कर लखनऊ भेजी गई है। 

अब आगे चयन प्रक्रिया के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। चयन समिति में उमेश प्रसाद, शीला भट्टाचार्या, राकेश यादव रहे। ट्रायल के दौरान, आरएसओ जितेंद्र यादव, सचिव जिला तैराकी संघ सुनील कुमार मित्तल, सुमित चौरसिया, राजेश यादव, अमित यादव, आशु भारती, दयावती आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें