सांप के डसने पर यह करें इलाज
जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सांप के डसने पर सबसे पहले मरीज को जमीन पर लिटा दें। इसके बाद मरीज के जिस स्थान पर सांप ने डसा, उससे थोड़ा ऊपर हल्का कपड़ा बांध दें। उस जगह को ज्यादा न हिलाएं। तुरंत उपचार के लिए निजी स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचें। समय पर एंटी स्नेक वेनम से मरीज की जान समय से बचाई जा सकती है। झाड़फूंक आदि में समय खराब न करें।
सर्प के डसने से ग्रामीण की हालत गंभीर
बीसलपुर के गांव जसौली निवासी रिंकू को सोमवार को सुबह खेत पर काम करते समय सर्प ने डस लिया। इससे ग्रामीण की हालत बिगड़ गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।