फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन की नरमी के बाद फिर तरेरीं सूरज ने आंखें

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का हो गया इजाफा
विज्ञापन

तीन दिन तक जारी रहेगी तपिश, फिर मंडराएंगे बादल

बरेली। कई दिनों से बादल छाए रहने और बारिश से ढीले पड़े गर्मी के कस-बल फिर कहर बरपाने को बेताब हैं। धूप ने शनिवार से असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अगले तीन दिन तक शहर में कमोवेश ऐसा ही मौसम बना रहने से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। तीन दिन बाद बादल छाने से राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हल्के बादलों के छाने का दौर जारी रहा, मगर दोपहर करीब 12 बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान साफ होने से धूप की तपिश लोगों को बेजार करने लगी। दोपहर दो बजे तक तापमान में तीन डिग्री की बढ़त दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देर शाम तक गर्मी का यह असर जारी रहा। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 70 फीसदी दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक हवाओं की दिशा पूर्व दक्षिण पूर्व होने से लोगों को अब तीन से चार दिन तक गर्मी की मार सहनी पड़ेगी। हालांकि, इसके बाद फिर बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

हफ्ते भर बाद लर्निंग लाइसेंस बनने की उम्मीद

बरेली। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले करीब तीन महीने से लर्निंग लाइसेंस बनने की प्रक्रिया बंद है। अब परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार पुराने स्लॉट को खत्म कर नए सिरे से पूर्व में आवेदन करने वालों को स्लॉट नंबर दिए जाएंगे। इसका मेसेज उन्हें मोबाइल पर मिलेगा। नए स्लॉट के आधार पर उन्हें आरटीओ कार्यालय पहुंचकर लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनने की औपचारिकता पूरी करनी होगी। एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था अगले हफ्ते से शुरू हो सकती है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के तहत आवेदकों के आने पर संक्रमण से बचाव के सभी इंतजाम किए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें