फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फायर स्टेशन पर पहुंचकर देखी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। एसडीएम और सीओ ने शुक्रवार को बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों को मौके पर साफ-सफाई नहीं मिली। अधिकारियों ने व्यवस्था देखकर दमकल कर्मियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

बरेली-पीलीभीत हाईवे पर स्थित गरगइया गांव के पास स्थित फायर स्टेशन का शुक्रवार को एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ हर्ष मोदी ने औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम ने दमकल की गाडियां,भवन और साफ-सफाई को देखा। एसडीएम ने फायर स्टेशन में गंदगी को देख उसकी साफ-सफाई कराने के आदेश फायर स्टेशन प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह को दिए।
साथ ही दमकल की गाड़ियों को देखकर ठीक से रख-रखाव करने को कहा। फायर स्टेशन का भवन पुराना हो गया है। उसकी मरम्मत और रंग-रोगन कराने के आदेश दिए गए। उन्होंने फायर स्टेशन पर संसाधनों के अभाव की भी जानकारी ली। इसके संबंध में निर्देश दिए है।
विज्ञापन

इधर, फायर स्टेशन प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि गर्मी का सीजन चल रहा है। ऐसे में आग की घटनाएं अधिक होती हैं। स्टेशन पर एक और गाड़ी की मांग की गई है। इससे सहूलियत होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें