मीरगंज। दूसरे व्यक्ति के साथ एडिट करके वायरल करने और मायके वालों से प्लाॅट व बाइक न दिलवाने से बौखलाए ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मोर नगर उर्फ नौगवा की रहने वाली मीनाक्षी ने बताया कि उनका विवाह ढाई वर्ष पहले 6 फरवरी 2022 को बरेली के मणिनाथ निवासी अंकित के साथ हुआ था। शादी में पिता ने 14 लाख रुपये खर्च किए थे। कार के लिए नकद सात लाख रुपए दिए गए थे। विवाह के बाद से ही पति अंकित, सास लक्ष्मी और जेठ संतोष दुर्व्यवहार करने लगे। ससुराली बाइक और प्लाॅट देने के लिए दबाव बनाने लगे। कुछ समय बाद पुत्र का जन्म हुआ। उसके बाद ससुरालियों का व्यवहार और ज्यादा बदल गया।
महिला का आरोप है कि पति नवाबगंज के एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करने का दबाव बना रहा है। इसको लेकर उसका फोटो दूसरे व्यक्ति के साथ एडिट करके वायरल कर दिया है। दस जुलाई को पति, सास और जेठ ने उसके साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या की कोशिश की। ससराुलियों ने बच्चे के साथ महिला को घर से निकाल दिया है। संवाद