फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निकाह के बाद घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप

Tue, 02 Jun 2026 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। इलाके की महिला ने निकाह करने के बाद घर में बंधक बनाने व पति की सहमति से देवर, बहनोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी को बताया कि उसके गांव के युवक ने एक महीने पहले घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में युवती की मर्जी के बगैर उसका आरोपी से निकाह करा दिया गया। आरोप है निकाह कर घर ले जाने के बाद उसे बंधक बना लिया गया। उसकी मर्जी के बगैर पति की सहमति से दोनों देवर और बहनोई रोज रात को उसके साथ संबंध बनाने लगे।
ईद से पहले महिला की बहनें उससे मिलने गईं। तब पीड़िता ने ससुराल वालों की करतूत बताई। तब महिला के परिजनों ने पुलिस को सूचना की। 30 मई को पुलिस ने महिला को घर से निकालकर मायके वालों को सौंप दिया। स्थानीय पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो एसएसपी से शिकायत की। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें