फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खंभा लगाने के बाद केबल डाल रहे बिजली निगम कर्मियों को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवादा शेखान के लोगों ने मनमाने ढंगे से काम करने का लगाया आरोप, जेई ने दी तहरीर
विज्ञापन

बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नवादा शेखान में खंभा लगाने के साथ केबल डालने का काम कर रहे बिजली निगम के कर्मचारियों का मोहल्ले के लोगों ने घेराव कर लिया। स्थानीय लोगों का मनमाने तरीके से काम करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले वर्ष भी इसी तरह काम किया गया था। इस कारण कटौती की समस्या खत्म नहीं हुई। जेई ने काम रुकवा दिया और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में 11 केवी के जेई साबिर खान ने बताया है कि कि वह टीजी टू अमित कुमार, आरडीएसएस के सुपरवाइजर आशिक खान और संविदा लाइनमैन नासिर खान समेत अन्य स्टाफ के साथ नवादा शेखान में आरडीएसएस के तहत खंभा लगाने और केबल का काम करा रहे थे। मोहल्ले के कई लोगों ने बाधा डालकर काम रोक दिया। गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

माहौल खराब होने पर उन्होंने यूपी 112 को सूचना दी गई। पुलिस के आने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। इस कारण काम रोकना पड़ा। इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें